पुलिस ने निजी वाहनों पर लगे प्रतिबंधित हूटर, फ्लैश लाइट, अमानक नंबर प्लेट के विरुद्ध की करवाई
10/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर रतलाम पुलिस ने निजी वाहनों पर प्रतिबंधित हूटर, फ्लैश लाइट, अमानक नंबर प्लेट के विरुद्ध करवाई की है।
सोमवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, यातायात उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय के निर्देशन में थाना प्रभारी सतोष चौरसिया, सूबेदार अनोखीलाल परमार, प्रआर. धीरेन्द्र दीक्षित, आर. भगत सिह, आर. मोहन धार्वे द्वारा पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशों के पालन में निजी वाहनो में हूटर, फ्लेश लाईट (लाल, पीली, नीली बत्ती) VIP के स्टीकर, गलत नम्बर प्लेट का दुरुपयोग करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियान के तहत कुल 38 वाहनों पर 20,500 जुर्माना किया गया। जिला रतलाम में यातायात नियमो का पालन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।




