आलोट पुलिस को लाखो रुपयों का घोटाला करने वाले लोन मेनेजर को पकडने मे मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आलोट पुलिस को लाखो रुपयों का घोटाला करने वाले लोन मेनेजर को पकडने मे मिली सफलता

10/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के आलोट पुलिस को स्पंदना स्पुर्ती फाईनेंस लिमिटेड शाखा आलोट मे 40 लाख रुपयो का घोटाला करने वाले लोन मेनेजर को पकडने मे सफलता मिली है।

आलोट थाने पर 23 जुलाई 2024 को स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड के ब्रांच मेनेजर संजय कुमार पिता रामनारायण कुंभकार उम्र 29 साल निवासी मकान नंबर 97, वार्ड नं 8, स्कूल वाली गली, हरिजन मोहल्ला, देहरिया सुसनेर द्वारा तात्कालिक ब्रांच मेनेजर श्याम सिंह पिता हड़मत सिंह निवासी 23 ठाकुर बस्ती, खेताखेड़ा, झालावाड़, राजस्थान, व लोने मेनेजर खुशाल सिंह पिता मनोहर सिंह निवासी ग्राम अकोलिया पोस्ट असवाता, तहसील बड़नगर उज्जैन व गोविंद मेवाडा पिता बाबूलाल मेवाडा निवासी वार्ड नं 17, जैन मंदिर के पास, बाजार मोहल्ला, कोठाडी, शाजापुर के विरुद्ध फर्जी आईडी कार्ड के माध्यम से समुह लोन निकालकर व समुह लोह के ग्राहको से किस्त के पैसे प्राप्त कर जमा नही कर कंपनी के साथ 39,89,361/- रुपए की धोखाधडी करने सम्बंधी आवेदन पत्र मय दस्तावेजो के दिया गया जो आवेदन पत्र पर से आरोपियो के विरुद्ध अप.क्रं. 453/2024 धारा 420,467,468,471 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपियो की लगातार अपनी सकुनत से फरार मिले बाद पुलिस टीम आलोट द्वारा लोन मेनेजर आरोपी खुशाल पिता मनोहर सिंह जाति राजपुत उम्र 24 साल निवासी ग्राम अकोलिया पोस्ट असावता थाना बड़नगर जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया व पुछताछ करते आरोपी ब्रांच मेनेजर श्याम सिंह द्वारा अपने पहचान के प्रहलाद सिंह सोंधिया राजपुत निवासी मुंज के माध्यम से गांव के लोगो की बैंक पासबुक की जानकारी प्राप्त की जाकर उसके आधार पर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व दस्तावेज कुटरचना कर तैयार करना व लोने मेनेजर खुशाल सिंह व गोविंद मेवाडा द्वारा अपनी आईडी से समुह लोन के लिये अप्लाय करना व मेनेजर श्याम सिंह द्वारा अप्रुव कर लोन के पैसे खातो मे ट्रांसफर करना बताया और खाते मे ट्रांसफर पेसो को गांव के व्यक्तियो से गलती से बैंक द्वारा खाते मे डालने का बोलकर वापस प्राप्त कर आपस मे बांट लेना बताया गया। जिसे पर आरोपी का पीआर प्राप्त कर विस्तृत पुछताछ कर विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *