रतलाम में कार शोरुम पर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में कार शोरुम पर चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

10/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर के जावरा रोड स्थित पटेल मोटर्स एवं टाटा शोरूम पर चोरी करने वाले दो आरोपियों को औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बतादें कि बीते 11 जनवरी 2025 को फरियादी अभिनव पिता महेंद्र कुमार जैन कैशियर पटेल मोटर बॉडी शॉप रतलाम द्वारा औद्योगिक क्षेत्र थाने पर रिपोर्ट किया कि उसके द्वारा 10 जनवरी 2025 की रात्रि में पटेल मोटर्स शोरूम के अंदर 7,586 रुपए ऑफिस में रखे थे तथा एक थैली में 84,000 रखे थे। आज सुबह आकर देखा तो पटेल मोटर्स के कैश रखने की तिजोरी का ताला टूटा हुआ वह दस्तावेज बिखरे थे। तिजोरी को देखा तो उसमें रखें 7 लाख 84,586 रुपए कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया और बाद में पास के टाटा शोरूम मैं भी चोरी होने की सूचना मिली थी। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 30/ 25 धारा 331(4)305 (ए) BNS का पंजीबद कर अनुसंधान में लिया गया।

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में औद्योगिक क्षेत्र थाना रतलाम से अज्ञात चोरों की पतारसी एवं गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई। टीम द्वारा अनुसंधान के दौरान घटना स्थल एवं आस-पास के सीसी टीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमें तीन बदमाश मुंह बांधकर घटना घटित करते हुए दिखाई दिए।

सीसी टीवी कैमरे के दिखे संदिग्ध आरोपियों को ट्रैक किया गया। इस संबंध में थाना टीम के द्वारा करीब 350 सीसी टीवी कैमरे चेक किए गए। सीसी टीवी फुटेज तथा पुलिस की मुखबीर तंत्र से जानकारी मिली कि घटना में करण पिता मुकेश जाधव जाति बेलदार, राज पिता अनिल यादव जाति बेलदार निवासी सूक्त नगर चौकी बोरगांव थाना पंधाना जिला खंडवा तथा मुरली उर्फ अलेक्स पिता मनोहर निवासी गुजरात के द्वारा घटना घटित करने की जानकारी प्राप्त हुई। टीम द्वारा आरोपी करण यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ करते उसके द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना पूर्व मोबाइल बंद कर आने की जानकारी दी गई। उसके उपरांत आरोपी राज यादव को भी गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। वह पुलिस रिमांड के दौरान आरोपीगणों के कब्जे से 35,000 रुपए जप्त किए गए हैं। शेष रुपए आरोपी मुरली उर्फ अलेक्स के पास होना बताया आरोपी मुरली की तलाश करते फरार होना पाया गया। आरोपियों के संबंध में आईसीजेएस पोर्टल पर जानकारी प्राप्त करते आरोपी कारण के विरुद्ध उत्तराखंड राज्य में एक चोरी का प्रकरण तथा मुरली के विरुद्ध गुजरात एवं महाराष्ट्र में दो चोरी के प्रकरण पंजीबद होने की जानकारी प्राप्त हुई है। फरार आरोपियों की तलाश सर गर्मी से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *