कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न
रतलाम- (Ratlam) कौशल विकास के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, अप्रेंटशिप योजना एवं आईटीआई में प्रवेश पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गए। रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने बैठक में निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करवाए। पीएम इंटर्नशिप योजना, औद्योगिक प्रशिक्षण के लिए अप्रेन्टिस योजना में पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करे। आईटीआई मे प्रवेश के लिए 16 जून अंतिम तिथि हैं, 8 वीं अथवा 10 वीं के बाद पढाई छोड़ चुके विद्याथियों को आईटीआई में प्रवेश करवायें।
उद्योगपतियों की बैठक लेकर प्रशिक्षित हितग्राहियों को रोजगार पर रखने के लिए प्रेरित करे, विद्युत विभाग के साथ समन्वय कर हितग्राहियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध करवायें। मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के नियमों के अनुसार जिले के सभी छोटे-बड़े पात्र प्रतिष्ठानों को इस योजना से जोड़ें तथा अन्य सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रंगार श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक रश्मि तिवारी, लीड बैंक मैनेजर मोहनलाल मीणा, सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग उपसंचालक संध्या शर्मा, महिला बाल विकास आर. के. मिश्रा, प्राचार्य जिला नोडल वाय. के. मिश्रा, जिले की समस्त शासकीय आईटीआई के प्राचार्य एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।




