सांसद राहुल कासवान का संगठन सृजन कार्यक्रम पांच दिवसीय रतलाम दौरा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सांसद राहुल कासवान का संगठन सृजन कार्यक्रम पांच दिवसीय रतलाम दौरा

रतलाम शहर, सैलाना, जावरा, आलोट, रतलाम ग्रामीण में प्रत्येक विधानसभा में बैठक लेकर वरिष्ठ नेताओं से करेंगे वन टू वन

रतलाम- (Ratlam) जिला में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए चूरू लोकसभा सांसद राहुल कासवान पांच दिवसीय प्रवास पर रतलाम में आ रहे हैं। इस अवधि में जिला समन्वय समिति की बैठक के साथ पांचो विधानसभा क्षेत्र में बैठक लेंगे तथा वरिष्ठ नेताओं से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वन टू वन कर जिला अध्यक्ष और रतलाम शहर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी करेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि पीसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व विधायक सतनारायण पटेल एवं चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी का भी इस अवधि में रतलाम आगमन होगा।

कटारिया ने बताया कि सांसद राहुल कासवान 11 जून सायं 7 बजे रतलाम आ रहे हैं। वही 12 जून को 11 बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होंने के बाद 12 बजे रतलाम जिले के प्रमुख पदाधिकारीयों (समन्वय समिति) के साथ होटल जलसारा में बैठक करेंगे। सायं 5 बजे जावरा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक मंडल के पदाधिकारी तथा मोर्चा संगठन के पदाधिकारीयों के साथ कर्नावट परिसर में बैठक करेंगे।

13 जून को सुबह 11 बजे सैलाना विधानसभा की ओशिन परिसर, सांय 5 बजे आलोट विधानसभा की अनाया गार्डन में बैठक होगी‌। 14 जून को सुबह 11 बजे रतलाम ग्रामीण की पोरवाडो की धर्मशाला, त्रिपोलिया गेट तथा सांय 5 बजे रतलाम शहर विधानसभा के ब्लॉक मंडल तथा मोर्चा संगठन के पदाधिकारी तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ सज्जन प्रभा, अजंता टॉकीज रोड में बैठक करेंगे। महेंद्र कटारिया ने बताया कि 15 जून को दोपहर 1 बजे सांसद राहुल कासवान प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *