सैलाना के पूरे अंचल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के पूरे अंचल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया

रतलाम- (Ratlam) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जय सच्चिदानंद योग आश्रम सर्वर्धम समभाव सत्संग समिति बोदीना रोड सैलाना के तत्वाधान में परमहंस गुरुदेव 1008 श्री सीताराम दास जी की असीम कृपा से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। यहा दिन भर धार्मिक आयोजन होते रहे अतं मे महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की।

इसी तरह आनंद विहार कॉलोनी में स्थित गायत्री मंदिर पर सुबह से ही गायत्री परिवार के सदस्यों का तांता लगा रहा। यहां गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मंदिर में यज्ञ के साथ आहुतियां दी गई। वही अड़वानिया में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भी श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। आसपास क्षेत्र के लोगों ने पूजा अर्चना कर गुरु पूजन किया प्रसाद ग्रहण की। इस अवसर पर पंचमुखी रामायण मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *