गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अडवानिया में दिखा अद्भुत नजारा, हिंदुओं के साथ भी मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भी लिया गुरु मंत्र

रतलाम- (Ratlam) करीबी ग्राम अडवानिया में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक बेहतर नजारा देखने को मिला। दरअसल इस दिन पंचमुखी हनुमान मंदिर ग्राम अडवानिया पर आनंदगिरि जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान कोई 200 से ज्यादा भक्तजनों ने गुरु दीक्षा ग्रहण की। आनंद गिरि जी महाराज ने बताया कि इनमें न केवल सनातनी बल्कि मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी यह गुरु दक्षिणा लेने महोत्सव में आए थे।
उन्होंने बताया कि सभी धर्मावलंबी गुरु मंत्र लेने सिर्फ इसलिए आए कि सनातन धर्म में ज्ञान की जो बातें हैं वह अन्य धर्म में नहीं। उन्होंने दावा किया कि जिन सैकड़ो धर्मालुओ ने गुरु पूर्णिमा के पावन महोत्सव पर गुरु मंत्र प्राप्त किया उनमें रतलाम, कोटा, बूंदी, देवास आदि स्थानों के भक्तगण है। उधर रतलाम जिले के ही इस धार्मिक आयोजन में आए मोहसिन शाह ने बताया कि वह सनातन धर्म से बहुत अधिक प्रेरित है। इस धर्म में शांति व समृद्धि की बात कही जाती हैं। इस महोत्सव में गुरु की पादुका पूजन कार्यक्रम भी रखा गया। पादुका पूजन कर दीक्षा ग्रहण कर चुके सभी भक्तजनों ने भगवान राम सहित अन्य धार्मिक जयकारे भी लगाए एवं भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर डॉक्टर भरत शर्मा, भंवर सिलावट, गोपाल पाटीदार, मोनू बना, शाहिद अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी श्रद्धालुओं को गुरु आनंद गिरि जी महाराज ने सनातन धर्म का महत्व विस्तार से समझाया। और सभी भक्तों को केसरिया रामनवमी वस्त्र दान किये।




