रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में यातायात सुरक्षा एवं संधारण पर लिया निर्णय

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में यातायात सुरक्षा एवं संधारण पर लिया निर्णय

10/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में जिले में यातायात सुरक्षा, संचालन संधारण के संबंध में कई निर्णय लिए गए। बैठक में पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। जिले से गुजर रहे एक्सप्रेस-वे पर सुचारू संचालन तथा सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा के दौरान नेशनल हाईवे के परियोजना निर्देशक को निर्देशित किया गया कि पुलिस पेट्रोलिंग के लिए वाहन उपलब्ध करवाए। साथ ही नाइट ड्रोन कैमरे भी पुलिस को उपलब्ध करवाए। एक्सप्रेस-वे पर जिन स्थलों से पथराव होता है। वहां विशेष रूप से पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम की सड़कों पर यातायात के चिन्ह तथा स्पीड लिमिट कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।सड़कों पर अनाधिकृत रूप से बनाए गए मिडियन कट बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट द्वारा शहर में पार्किंग स्थल चिन्हित करने की जानकारी दी गई। शहर में ई-रिक्शा पंजीयन संधारण का कार्य डीएसपी ट्रैफिक द्वारा किया जाएगा। जिले के सातरूंडा सहित अन्य ब्लैक स्पॉट पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जावरा में मंदसौर की ओर से आने वाले ट्रैफिक को उज्जैन जाने के दौरान रास्ते में ढाबे तथा अन्य अतिक्रमण विजिबिलिटी में बाधा बनते हैं। अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जिले के बड़ावदा में सड़क पर रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस की जानकारी के अनुसार जिले के चिन्हित स्थलों पर सड़क सुरक्षा संबंधी उपाय एवं मरम्मत आदि करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *