सीएम राइज उत्कृष्ट संस्थान के 126 विद्यार्थियों ने अनुभूति कैम्प और सहजागरूकता शिविर में लिया हिस्सा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम राइज उत्कृष्ट संस्थान के 126 विद्यार्थियों ने अनुभूति कैम्प और सहजागरूकता शिविर में लिया हिस्सा


10/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- वन मण्डलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे के निर्देशन में वनमण्डल रतलाम की रेंज सैलाना अंतर्गत ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा संचालित अनुभूति केम्प सहजागरूकता शिविर वर्ष 2024-25 को आयोजन 10 जनवरी को केक्टस ईको गार्डन सैलाना में आयोजित किया गया। आयोजन के दुसरे दिन शुक्रवार को जिले के शासकीय सी.एम.राईज उत्कृष्ट उ.मा.वि. सैलाना के 126 विद्यार्थीयों ने उत्साह पुर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ ओम उच्चारण के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी पक्षियों बाघ, तेन्दूओं एवं शाकाहारी जीवों की पर्यावरण में अनिवार्यता एवं महत्वता को जाना। सापों की प्रजातियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया एवं कार्यक्रम के दौरान चित्रलेखा,मौखिक प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। जिसके लिये उन्हे पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में न्यायाधीश नेहा सावनेर, अभिषेक सोनी एवं एकाग्र चतुर्वेदी ने कानुन एवं प्रकृति के सामंजस्य को समझाया गया एवं गणेश मालवीय तथा विवेक सिंह राठौर द्वारा सर्प एवं प्रकृति की उपयोगिता को बताया गया एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। उप वन मण्डलाधिकारी एस.आर. नरगेश एवं वन परिक्षेत्राधिकारी सीमा सिंह द्वारा अनुभूति में स्कुल विद्यार्थीयों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन में जनसहयोग एवं जागरूकता की अनिवार्यता तथा प्रकृति से सामंजस्य एवं प्राकृतिक संसाधनों के मितव्यता पुर्वक उपयोग पर उद्बोधन दिया गया एवं अधिवक्ता कांतिलाल राठौड़, एवं ऋषिराज धाकड द्वारा प्रकृति के साथ हम हे बदलाव को समझाया गया। कार्यक्रम का संचालन वनरक्षक रमेश पन्नु, लखन सिंह सिसोदिया ने किया। डिप्टी रेंजर गजराज सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह चुण्डावत, सोक सिंह डांगी, तेजपाल शर्मा एवं वनरक्षक राकेश डिण्डोर, पप्पु सिंह देवडा, रवि शर्मा, महेन्द्र सिंह डोडिया, शिप्रपताप सिंह शक्तावत, दशरथ कुमार वसुनिया एवं हरीश मिस्त्री का विशेष योगदान रहा एवं वनपाल नारायण कटारा ने पर्यावरण एवं विधि पर उद्बोधन दिया गया एवं आगंतुओ का आभार व्यक्त किया।

सीमा सिंह, वन विभाग अधिकारी सैलाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *