ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत रतलाम पुलिस ने वर्ष 2024 मे गुम बच्चों को परिजनों को किया सुपुर्द
10/Jan/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस ने वर्ष 2024 में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 372 गुम बालक बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों की मुस्कान लौटाई। वही 333 गुमशुदा महिलाओं एवं 826 गुमशुदा पुरुषों को दस्तियाब किया। रतलाम पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रतलाम पुलिस द्वारा गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया गया। वर्ष 2024 में 33 बालक एवं 405 बालिकाओं के अपहरण/गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। रतलाम पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में 30 बालक एवं 342 बालिकाओं को सुरक्षित दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिले में वर्ष 2024 में 413 पुरुषों एवं 1120 महिलाओं की गुमशुदगी दर्ज की गई है एवं वर्ष 2024 में 333 पुरुषों एवं 826 महिलाओं की दस्तियाबी की गई। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शेष लंबित गुमशुदगी के दस्तयबी के लिए सभी थानों पर टीम गठित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।




