ठेकेदार से लुट करने वाले आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ठेकेदार से लुट करने वाले आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

10/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम के स्टेशन रोड थाना पुलिस द्वारा फरियादी मनन राठौड के साथ लुट करने वाले आरोपियो को पुलिस ने महज 6 घंटे मे गिरफ्तार किया है।बतादें की बीते एक दिन पहले गुरुवार को फरियादी मनन पिता सीताराम राठोर उम्र 21 वर्षीय निवासी बलाई मोहल्ला रानापुर थाना रानापुर जिला झाबुआ द्वारा रिपोर्ट किया कि मै जावरा मे लायसेंसी ठेकेदार निलेश राठोर के आँफिस मे पर्ची चैक करने का कार्य करता हूं। मै 5 जनवरी को छुट्टी लेकर अपने घर रानापुर गया था फिर मुझे वापस अपने काम पर जावरा जाना था तो मै बस मे बैठकर रतलाम त्रिपुलिया गेट बस स्टेण्ड पर आया था। तभी मेरे दोस्त अचल जैन ने फोन कर मुझसे मिलने के लिये बोला फिर मेरा दोस्त अचल जैन मुझे चाँदनी चौक पर सफेद रंग की स्कुटी से लेने के लिये आया था। अचल मुझे उसकी स्कुटी पर बैठाकर शास्त्री नगर गुरु तेग बहादुर स्कुल के पीछे होता हुआ मुझे शेरानीपुरा कब्रिस्तान सुनसान जगह पर लेकर गया और उसी समय अचल के दोस्त सोहेल पिता सईद खाँ निवासी रतलाम व अरहम पिता अखलाँक खाँन निवासी रतलाम व साकीर पिता सहीद निवासी रतलाम के भी वहाँ पर आ गये। मेरे दोस्त अचल को पता था कि मेरे पास में 53,000 रुपये रखे हैं और मुझसे रुपये छीनने के लिए मेरे साथ मारपीट कर मुझसे छीना झपटी कर मेरे जैकेट मे हाथ डालकर जैकेट मे रखे 53,000 रूपए और गले मे पहनी चाँदी की चैन तथा बोर्ट कम्पंनी के बर्ड्स मुझसे छीन कर ले गये। मारपीट मे मुझे गले तथा होठ पर चोट लगी। मै जोर-जोर से चिल्लाने लगा तो ये सभी लोग वहाँ से भाग गये। फिर मेने जैसे-तैसे रतलाम मे रहने वाले मेरे मामा लालचन्द्र पिता भीमाशंकर राठोर को घटना बताई और उन्हे साथ लेकर रिपोर्ट करने आया हुँ। रिपोर्ट पर से रतलाम स्टेशन रोड थाने रतलाम पर अपराध क्रमांक 16/2025 धारा 309(6) बीएनएस काौ आरोपीगणो के विरुध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन मे एवं सत्येन्द्र घनघोरिया रतलाम नगर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन मे निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व मे उनि जितेंद्र कनेश, सउनि दिनेश कणिक, कार्य. प्रआर. मुकेश सिंह चौहान, आर. लोकेन्द्र सोनी, आर. नारायण धाकड की टीम गठीत कर आरोपीगणो की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियो की पतारसी के लिए लगातार संभावित पते ठिकानो पर दबीश देकर लुट मे शामिल 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगणो द्वारा पुछताछ मे अमन पिता मेहबुब खाँन निवासी रतलाम का भी लुट शामिल होना बताया है जो आरोपी अमन फरार है। गिरफ्तार आरोपीगणो से लूट का मश्रुका बरामदगी के लिए न्यायालय मे आरोपीगणो को पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *