युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम होगा
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी विद्यालयों, महाविद्यालय, शैक्षणिक संस्थानों आदि स्थानों पर होगा। जिला स्तरीय आयोजन रतलाम के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को प्रातः 9.00 बजे कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का एकत्रीकरण एवं सूर्य नमस्कार हेतु पंक्तिबद्ध होंगे। प्रातः 9.20 बजे मुख्य अतिथि तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन होगा। शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद रेडियों प्रसारण में दिए गए संकेतों के अनुसार सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।




