रतलाम जिले के 3,000 कांग्रेसी नेता कल राहुल गांधी की रैली में सम्मिलित होने इंदौर पहुंचेंगे
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम , सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।
रतलाम- (Ratlam) इंदौर में हुए दूषित जलकांड के बाद 11 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी इंदौर आ रहे है। उनकी रैली और प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रतलाम शहर और जिले से करीब तीन हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यह निर्णय जिला और शहर कांग्रेस की बैठक में किया गया।
यह बैठक कांग्रेस के जिला प्रभारी प्रताप ग्रेवाल की उपस्थिति में हुई थी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ग्रेवाल ने कहा कि भाजपा के अमृत काल में दवा में भी जहर है, हवा में जहर है और पानी में भी जहर है। लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री संख्या गिन रहे है। ग्रेवाल ने कहा कि राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर आयोजित राज्य व्यापी प्रदर्शन में भाजपा के कुशासन की पोल खोली जाएगी। तीन इंजन की सरकार में महानगर में लोग पानी से मर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को त्यागपत्र दे देना चाहिए।
इंदौर की घटना एक चेतावनी:जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा-
इंदौर की घटना एक चेतावनी है। जिला प्रशासन अगर इस चेतावनी पर नहीं जागा तो हम जिले की ईंट से ईंट बजा देंगे। गहलोत ने कहा कि इंदौर के प्रदर्शन में रतलाम से 3000 कार्यकर्ता जाएंगे। शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि हम 2 साल से रतलाम में गंदे पानी की लड़ाई सडक पर और निगम परिषद में लड़ रहे हैं। निगम में सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों को जनता की नहीं अपने कमीशन की चिंता है। हम रतलाम को इंदौर नहीं बनने देंगे। उपस्थित्त कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि यह हमारी परीक्षा है।
यह रहे मौजूद-
बैठक को पूर्व शहर अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, यास्मीन शैरानी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, पूर्व किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामचंद्र धाकड़, पार्षद वहीद शैरानी, नासिर कुरैशी, राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष।




