मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की जन्म-स्थली पहुंचे,सीएम डा.यादव
भोपाल- (bhopal/Mathura,mp)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा पहुंचे। सीएम यादव ने परिवार सहित मथुरा में भगवान श्री कृष्ण की जन्म-स्थली के दर्शन किए। सीएम डाक्टर यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भगवान श्री कृष्ण की जन्म से जुड़े स्थानों का तेजी से विकास करेंगे। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे। सांस्कृतिक अनुष्ठान होंगे। हर साल धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी।




