सैलाना कॉलेज के विनोद डोडियार ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना कॉलेज के विनोद डोडियार ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam)- मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए जिले के सैलाना नगर का शासकीय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के एम.ए. तृतीय सेमस्टर के छात्र विनोद डोडियार ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) उत्तीर्ण कर संस्था और नगर को गौरवान्वित किया है। यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही विनोद डोडियार अब देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के आवेदन के लिए पात्र हो गए हैं।

विनोद की इस स्वर्णिम सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. आर.पी. पाटीदार ने कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में चयनित होना महाविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। यह न केवल विनोद की उपलब्धि है, बल्कि हमारे महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और समर्पण की भी जीत है। राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आशा राज पुरोहित ने छात्र की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि विनोद एक अत्यंत अनुशासित और ‘लक्ष्य के प्रति समर्पित’ विद्यार्थी हैं, जिनकी एकाग्रता ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुँचाया है।

इसी कड़ी में IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ. सौरभ लाल ने विनोद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यपिका प्रो. अनुभा कानडे, डॉ. अशोक रावत व विभाग की सदस्य डॉ. कल्पना जयपाल सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने विनोद डोडियार को बधाई दी व आगामी सफल करियर हेतु शुभाशीष प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *