मंगलवार को 12वीं की परीक्षा हुई शुरू: सैलाना नगर में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र

परिक्षा केन्द्र के बाहर लगाए गए मोबाइल जेमर, विद्यार्थियों की कड़ी चेकिंग कर परिक्षा कक्ष में दिया प्रवेश
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिला सैलाना नगर में मंगलवार से कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है। इस वर्ष भी सैलाना नगर में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने से पूर्व सघन जांच की गई है। जांच के दौरान विद्यार्थियों से पर्स, कम्पास, मोबाइल फोन सहित अन्य अनुचित सामग्री बाहर रखवाई गई। इसके पश्चात ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। साथ ही एक परिक्षा केन्द्र के बाहर मोबाइल जेमर भी लगाया गया।
नगर में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल तथा बाय- पास स्थित सादिपनी माडल हायर सेकेंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कक्षा 12 वीं की पहली परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र रहा।
परीक्षा में उपस्थित- अनुपस्थित विद्यार्थियों की स्थिति-
पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के केंद्राध्यक्ष जाहिद खान ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 111 विद्यार्थियों में से 1 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सांदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल की केंद्राध्यक्ष सुष्मिता निगम ने जानकारी दी कि यहां 177 विद्यार्थियों में से 1 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
परिक्षा केन्द्र के बाहर लगाए मोबाइल जेमर-
वहीं बाय-पास स्थित सादिपनी माडल हायर सेकेंडरी स्कूल के केंद्राध्यक्ष अमर सिंह भाभर ने बताया कि केंद्र पर पंजीकृत 144 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच परिक्षा केन्द्र के बाहर मोबाइल जेमर भी लगाया गया है।
परियोजना प्रशासक ने तीन केन्द्रों का किया निरीक्षण-
उधर परियोजना प्रशासक रविंद्र कुमार मिश्रा, शैलजा दवे ने सैलाना के तीनों परिक्षा केन्द्रो का भ्रमण किया है। साथ ही उन्होंने ने बताया कि परिक्षा केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं बरकरार दिखाई दी।




