सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल सहित पुलिस महकमे ने करवाया स्वास्थ्य का परीक्षण
सभी पुलिसकर्मी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराए- एसडीओपी बघेल
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) पुलिस जवान और अधिकारी अगर शारीरिक रूप से चुस्त, दुरुस्त और स्वस्थ हो तो निः संदेह वो अपने कर्तव्य को बहुत अच्छे तरीके से अंजाम देगा और ज्यादा अच्छे से जनसेवा कर सकेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस महकमे में पुलिस के लिए भी स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। ताकि उसके उपस्थित हो कर पुलिस के अधिकारी, कर्मचारी भी अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवा कर जरूरत होने पर उपचार ले सके।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में सैलाना का शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार से पुलिस के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर का आयोजन पूरे सप्ताह चलेगा।
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता हैं-
एसडीओपी नीलम बघेल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार से शुरू इस शिविर का लाभ लेने के लिए पूरे सैलाना पुलिस अनुविभाग के सभी अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों से अपील की गई हैं कि वे समय निकाल कर अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराए। वे स्वस्थ रहेंगे तो अपना काम अधिक मुस्तैदी से करेंगे।
स्वस्थ शरीर के अंदर स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता हैं। अपराधों के रोकथाम में इस प्रकार के शिविर सहायक होते हैं। अपने विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी हैं। बघेल ने स्वयं अपना स्वास्थ्य स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया और सभी को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु प्रेरित भी किया।




