अब सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट नहीं चला सकेंगे, दुपहिया वाहन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अब सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट नहीं चला सकेंगे, दुपहिया वाहन

सुप्रीम कोर्ट कमेटी आन रोड सेफ्टी की जिला स्तरीय बैठक में लिया गया निर्णय

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने जिले में सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट लगाकर दुपहिया वाहन चलाना अनिवार्य कर दिया हैं। ये निर्णय सुप्रीम कोर्ट कमेटी आन रोड सेफ्टी की जिला स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार लिया गया हैं।

अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी एक आदेश में कहा गया कि कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में 28 जनवरी को आहूत बैठक में ये निर्णय लिया गया हैं।

जिला अधिकारियों को दिए निर्देश-

जिले के सभी अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी कर कहा गया कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थों को हिदायत देवे कि वे दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करे।यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर नियमानुसार चालान की राशि सरकारी खजाने में जमा की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *