रतलाम मे भगवान श्री विश्वकर्मा का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया
10/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- भगवान श्री विश्वकर्मा के प्रकट उत्सव पर जांगिड़ ब्राह्मण मारवाडा समाज ने अपने समाज के मंदिर धर्मशाला विश्वकर्मा धाम नेमीनाथ नगर रतलाम मे भगवान का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।
समाज ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल ने बताया कि प्रातः 9 बजे भगवान का अभिषेक, हवन, पूजन का आयोजन किया गया। हवन पंडित अभिषेक त्रिवेदी तथा जजमान शुभम लाखा ने किया। हवन पश्चात भगवान की महाआरती उतार कर भोग लगाया जाकर महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष जनक नागल सहित, मोतीलाल वंडेला, राजेश नागल, जितेन्द्र बामणिया, महासभा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश कारुनीया, धर्मेंद्र झोपिंग, सुरेश लतारा, गेंदालाल जालवार, महेश वंडेला, राधेश्याम चिचोलीया, वीरेंद्र वंडेला, रवि वंडेला, दिनेश लतारा, प्रवीण नागल, शुभम शर्मा, अनुज बोदलिया, मनोहर नागल, अमृतलाल जंगलवा, सत्यनारायण शर्मा, राहुल शर्मा एडवोकेट, निलेश वुड्डल एडवोकेट, पंकज लाखा, पुनम चंद्र दायमा, कमल बरालवा, राजेश दायमा, नितेश वायवर, दीपेश वाइबर, कपिल चिचोलिया सहित समाज के महिला मंडल सहित क्षेत्रीय पार्षद एवं कई लोगों ने इस पुनीत कार्य में उपस्थित होकर तन – मन – धन से सहयोग कर पुण्य लाभ को प्राप्त किया।




