रतलाम के गीता मंदिर का 55 वां स्थापना दिवस मनाया
10/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम शहर का गीता मंदिर का 55 वां स्थापना दिवस पर आरती एवं प्रसादी के साथ मनाया गया।
ट्रस्ट उपाध्यक्ष वीरेंद्र वाँफगांवकर ने बताया कि धूलजी प्रजापति ने स्वयं की संपूर्ण संपत्ति भगवान श्री कृष्ण की प्रेरणा से ट्रस्ट बनाकर मंदिर का निर्माण किया तथा बसंत की तेरस को प्राण प्रतिष्ठा करवा कर रतलाम शहर को एक भव्य मंदिर दिया। यहां कई आयोजन नियमित रूप से होते रहते हैं। इस अवसर पर आज दोपहर 12 बजे आरती की गई तथा प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संजय व्यास, दीपक पुरोहित, लक्ष्मण भाटी, गोपाल पालीवाल, हरीश रत्नावत, बाबूलाल चौधरी, गोपाल शर्मा, गोवरधन दास, रेणु व्यास, रश्मि पुरोहित, किरण व्यास ,मधु रत्नावत ,नीतू व्यास, उमा पुरोहित, निर्मला चौधरी, कल्पना शर्मा, बिंदु कुंवर भाटी, ममता कुंवर भाटी, रीना कुंवर भाटी, माया कुंवर भाटी, रीना कुंवर सिसोदिया आदि क्षेत्र के श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।




