सैलाना में मृत गायों के दफनाने के लिए उचित व्यवस्था को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना में मृत गायों के दफनाने के लिए उचित व्यवस्था को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

10/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर में मृत गायों को दफनाने के लिए उचित स्थान नहीं होने से नाराज हिंदू समाज के अनेक लोगों ने सोमवार दोपहर सैलाना एसडीएम मनीष जैन को एक ज्ञापन प्रस्तुत कर इस मामले में प्रशासन की लेट लतीफी पर गहरी नाराजगी जाहिर की।

दरअसल पिछले कई वर्षों से नगर में गोवंश के दफनाने के लिए नगर व क्षेत्र में आसपास कोई भूमि उपलब्ध है ही नहीं। कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया पर कहीं भी कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई।

आहत सनातनियों ने दिया ज्ञापन –

सोमवार दोपहर प्रशासन की लेट लतीफी से आहत सैकड़ों हिंदू एक स्थान पर इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे एवं वहां उपस्थित एसडीएम मनीष जैन को ज्ञापन प्रस्तुत कर अति शीघ्र गायों को उचित तरीके से दफनाने के लिए जमीन की व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी बताया कि वर्षों से स्थानीय प्रशासन, जिला प्रशासन एवं मंत्री स्तर तक के लोगों को इस प्रकार के ज्ञापन प्रस्तुत कर जमीन की मांग की गई थी। पर अभी तक गोवंश को दफनाने की कोई उचित कार्रवाई प्रशासन के तरफ से नहीं की गई। हर बार प्रशासन की तरफ से कोरा आश्वासन हीं मिलता है नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने वहां नारे बाजी कर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। एसडीएम जैन ने ज्ञापन लेने के पश्चात इस मामले में तुरंत कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *