बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते तीन लोगो को किया गिरफ्तार
10/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 54 ग्राम मादक पदार्थ MDMA सहित एक स्विफ्ट कार की जप्ती कि है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं रतलाम ग्रामीण अनुविभागीय अधिकारी किशोर कुमार पाटनवाला के मार्ग दर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।
शनिवार को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक-MP 09 DE 1925 में तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ MDMA लेकर जावरा, रतलाम होते हुए धार तरफ जाने वाले है। ड्राईवर के साईड में बैठे व्यक्ति ने अपनी जेब में अवैध मादक पदार्थ MDMA रखा हुआ है। जिसे तत्काल दबिश देकर पकडे तो सफलता मिल सकती है। मुखबिर सुचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुए प्राप्त मुखबीर सुचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए बिलपांक फण्टा पहुंचे। जहा कुछ समय बाद सफेद कलर की एक कार क्रमांक- MP 09 DE 1925 आते दिखी जो पुलिस की चेंकिग व शासकिय वाहन को देखकर गाडी भगाने की कोशिश करने लगे। जिन्हे हमराह फोर्स व पंचान की मदद से घेराबंदी कर रोका गया। कार मे सवार व्यक्ति से नाम पता पूछते गाड़ी ड्राईवर ने अपना नाम सुनील पिता मदन मण्डलोई जाति भिलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम रोड़दा चौकी जिराबाद थाना गंधवानी जिला धार, ड्राईवर के साईड़ में बैठे व्यक्ति ने उसका नाम अतीक पिता रफीक शेख उम्र 32 साल निवासी गुलमोहर कॉलोनी धार, कोतवाली थाना धार जिला धार व पीछे बैठ व्यक्ति ने उसका नाम शकील पिता शब्बीर हुसैन कुरैशी उम्र 42 साल निवासी जय प्रकाश मार्ग कुम्हार गड्डा धार, कोतवाली थाना धार जिला धार का होना बताया। आरोपीयो की तलाशी लेते आरोपी अतीक पिता रफीक शेख की जमा तलाशी लेते उसकी जींस की दाहिने जेब में एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक की में सफेद पावरडरनुमा पदार्थ भरा हुआ मिला। जिसका मुहं पर उसी थैली को मोडकर गठान बंधी हुई मिली। जिसको खोलकर देखते उसके अन्दर सफेद मटमैले रंग का दरदरा पावडरनुमा पदार्थ MDMA भरा हुआ मिला इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर रखकर वजन करते अवैध मादक पदार्थ MDMA का कुल वजन 54 ग्राम होना पाया। जिसे धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत जप्त कर आरोपीगण के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ MDMA कुल वजनी 54 ग्राम कीमती करीबन 1,00,000/- रुपये व स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक-MP09DE1925 कुल कीमती 6,00,000/- रुपये कुल किमती 700000/- रुपये का जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 63/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीयो को रविवार को न्यायालय मे पेश किया गया। जहां से आरोपीयो को पी.आर. लेकर आरोपी से अवैध मादक पदार्थ MDMA कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।




