विदिशा में महिला संगीत में स्टेज पर नाच रही महिला की हुई मौत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विदिशा में महिला संगीत में स्टेज पर नाच रही महिला की हुई मौत

10/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar विदेशा

विदिशा (Vidisha,mp)-विदिशा में आयोजित एक शादी समारोह में उस व्यक्त हड़कंप मच गया। जब एक महिला, महिला संगीत में स्टेज पर नाचती हुई अचानक गिर गई। जिससे सांसे थमने से उसकी मौत हो गई। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई।

शनिवार को रात्रि में एक शादी समारोह मे आयोजित महिला संगीत में स्टेज पर नाचती दुल्हन की ममेरी बहन की मौत हो गई। मगधम रिसॉर्ट में इंदौर की परिणीता जैन (24) डेढ़ मिनट डांस के बाद अचानक गिरी, फिर नहीं उठी। परिजन अस्पताल लेकर गए। तब तक देर हो चुकी थी। साइलेंट अटैक से मौत की आशंका है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। डांस का वीडियो भी वायरल हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *