प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्राप्त आवेदन की कलेक्टर ने समीक्षा की

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रशासन गांव की ओर अभियान में प्राप्त आवेदन की कलेक्टर ने समीक्षा की

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) विगत 5 दिसंबर को सैलाना क्षेत्र के शिवगढ़ क्लस्टर पर 19 ग्राम पंचायतो पर प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत प्राप्त जन आवेदनो की कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन एवं नियुक्त नोड़ल अधिकारियों की उपस्थिति में की।

बैठक में सीईओ जनपद सैलाना रिया गैरा ने बताया कि आवास योजना के कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से 29 की वेटिंग में पात्रता पायी गई है। जन आवेदनों को जन आकांक्षा पोर्टल पर विभागवार दर्ज किया गया है। कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 495 है। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के लिए सीईओ जनपद सैलाना की प्रशंसा की। कलेक्टर ने कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी आवेदन करने वाले हितग्राहियों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति के बारे में लिखित में सूचना प्रदान करे और पारदर्शिता रखते हुए आवास आवंटन किया जाए, आवेदन की तीन कैटेगरी स्वीकृत, अस्वीकृत एवं मांग आधारित बनायी जाए।

खाद्यान्न पात्रता पर्ची के आवेदकों को पात्रता अनुसार सत्यापित करके पोर्टल पर प्रविष्टि की जाए। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम बासिन्द्रा में पंचायत स्तर पर आय अर्जित करके सफाईकर्मी की व्यवस्था की जाए, पानी का प्रेशर उचित रखा जाए, विद्युत विभाग के अधिकारी ने बताया कि ग्राम अडवानिया में कृषि चौपाल के दौरान किसानों द्वारा विद्युत पोल की समस्या बतायी गई थी, इसका निराकरण कर दिया गया है। पेंशन संबंधी आवेदनो के संबंध में पंचायत सचिव को आवेदन लंबित रखने के लिए नोटिस दियागया है। कलेक्टर ने कहा कि जियो टैग पर मजरे टोलो की मैपिंग की जाए। लाड़ली बहना योजना एवं लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्राप्त आवेदनों पर शासन के नियमानुसार कार्यवाही की जाए। नवीन आंगनवाडी भवन के प्रस्ताव राज्य स्तर पर प्रेषित किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *