एक महा चले अखंड रामायण पाठ का हुआ समापन

समापन अवसर पर पहुचें सेंकड़ों भक्त ,समापन के बाद भंडारे का किया आयोजन
फोटो- नारायण चौधरी
रतलाम- (Ratlam) जिले बेरछा की पहाड़ी पर अंबे माता रानी के मंदिर पर एक महीने से सावन माह कौ अखंड रामायण पाठ किया गया। जिसकी पूर्णावती रविवार को पूर्ण हुई। एवं नौ कन्याओं को भोजन कराया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया एवं प्रसादी वितरण की गई। सावन माह के एकादशी के दिन मेले का आयोजन भी किया गया था।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अम्बे माता रानी के दर्शन कर मेले का लाभ लिया।
बेरछा के बीच बसे पहाड़ी पर माता रानी का मंदिर बड़ा ही अद्भुत है, जो कि हर श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती है।जहां पर एक बड़े अद्भुत पत्थर मौजूद हैं। जिसे बजाने से लोहे की ध्वनि उत्पन्न होती है। यह एक अद्भुत चमत्कार है एवं काफी ग्रामीण जन एवं सभी श्रद्धालुओं ने माता रानी के मेले का बड़ा ही लाभ लिया। साथ ही आखिरी दिन भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर महा प्रसादी का लाभ लिया। समिति ने बताया गया कि मंदिर पर अखण्ड रामायण बेरछा, ढिकवा, बदनारा, मशवाडिया, कौठडी, सिनोद आदि गांव का सहयोग रहा है। आयोजन कई वर्षों से चला आया है एवं यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। भेरूलाल सोलंकी कि ओर से किया गया।




