एसपी ने थाने का किया निरीक्षण,थाना भवन, हवालात, मालखाना चेकिंग कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाने का निरीक्षण किया है। एसपी ने थाना भवन, हवालात, मालखाना चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही थाना स्टाफ के स्वास्थ संबंधी जानकारी लेकर सभी का नियमित हेल्थ चेकअप करवाए जाने के संबंध में निर्देश दिए।
रविवार को रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पहुंचकर वहां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी गायत्री सोनी एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया। जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।
विशेष सतर्कता बरतने के दिए निर्देश-
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी गायत्री सोनी को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को रात्रि गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
थाना एवं हवालात का निरीक्षण किया-
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने, आम जन से अच्छा व्यवहार करे-
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाने पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
थाना स्टाफ की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया-
पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ से समस्याओं को पूछकर उनका त्वरित निराकरण किया गया। सभी से टीए-डीए, पेट्रोल भत्ता, के बारे में समय पर मिल रहा है या नहीं ? इस बारे में जानकारी ली गई। साथ ही स्टाफ की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे पूछकर सभी का नियमित हेल्थ चेकअप करवाए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
आदतन अपराधियों पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश-
पुलिस अधीक्षक ने शहर के थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों पर नजर रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कारवाई करने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी आदि के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।





