सैलाना अंचल में विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना अंचल में विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

पूरे नगर में निकाली रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर सहित अंचलों में विश्व आदिवासी दिवस समारोह शनीवार को धुम धाम के साथ मनाया। रैली नगर के आसपास आदिवासी अंचलों से नगर में आई। आदिवासी समाज के महिला पुरूष परंपरागत वेश-भूषा पहने आकर्षक का केंद्र बने हुए थे। वे डीजे की धुन पर परंपरागत संगीत व आदिवासी गानों के साथ न्रत्य करते हुए जा रहै थे। रेली मे पूरे समय थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया दल बल के साथ सक्रिय रहे।

रैली का किया जगह-जगह हुआ स्वागत-

नगर में आयी रैली मे जब आदिवासी युवा बुजुर्ग जा रहे थे। तब नगर वासियों ने कई प्रमुख स्थानों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। रेली मे आए लोग ”एक तीर एक कमान, आदिवासी एक समान। ”जय भीम” टाट्या मामा अमर रहे”जय जोहार” आदि के नारे लगाते हुए चल रहे थे। क्रषि उपज मंडी प्रांगण मे रेली का समापन हुआ। इस दौरान आदिवासी समाज के कई वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *