सैलाना में बड़े उत्साह उमंग के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
बहना ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाईयों को दिया उपहार में हेलमेट
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में भी रक्षा बंधन का पर्व बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाया गया है। बहनों ने राखी की दुकानों व मिठाइयों की दुकानों से खरीदारी की। भाइयों की सुनी कलाईयों पर रक्षा का अटूट डोर बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। साथ ही रक्षाबंधन का त्यौहार नगर के साथ पूरे अंचल मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह त्योहार भाई बहन की आस्था व विश्वास का त्यौहार है। बहन भाई की कलाई पर राखी बांध कर रक्षा का वचन लेती है, तो भाई बहन को उपहार के साथ विश्वास दिलाती है कि हर संभव में आपकी रक्षा करूगा।
नगर में सुबह से ही मिठाई, राखी, नारियल, किराना दुकानों पर दुकानदारों ने साज-सज्जा कर दुकाने खोली। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहको का हुजूम दिखाई दिया। उधर ग्रामीण अंचल से भी बड़ी तादाद में राखी की खरीदारी करने ग्रामीण आए। फैंसी राखी की बिक्री के साथ ही साड़ियों की भी जबरदस्त बिक्री हुई। रक्षाबंधन के अवसर पर नगर के गवली मोहल्ले में एक अनोखा नजारा दिखाई दिया। यहां बहनों ने अपने भाईयों को राखी बांधने के बाद हेलमेट उपहार में देकर वचन लिया की जब भी आप बाईक से बाहर जायेगे। बिना हेलमेट के नही चलाएंगे।।




