अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 37 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले मे लोक शांति बनाये रखने, आपराधिक गति विधियों पर नियंत्रण बनाए रखने, हिंसक गतिविधियों को हतोत्साहित करने व क्षेत्र की सुरक्षा आदि की दृष्टि से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त, विभिन्न आपराधिक प्रवृत्ति वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर राजेश बाथम के समक्ष जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए।
पिछले तीन माह में माणक चौक थाने के 7, स्टेशन रोड थाने के 2, आई ए थाने रतलाम के 4, डीडी नगर थाने के 6, बिलपांक थाने के 1, नामली थाने के 1, जावरा शहर थाने के 1, आई ए थाने जावरा के 3, बड़ावदा थाने के 1, आलोट थाना के 3, ताल थाने के 2, बरखेड़ा कला थाने के 1, शिवगढ़ थाने से 1 एवं पिपलौदा थाने के 4 कुल 37 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशो को जिलाबदर करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय को प्रेषित किए गए है।
1 जनवरी से अभी तक रतलाम जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 37 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशो को जिलाबदर करने हेतु प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।




