सैलाना नगर में ढोल ग्यारस पर निकले झूले, अखाड़ों ने मन मोहा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में ढोल ग्यारस पर निकले झूले, अखाड़ों ने मन मोहा

सैलाना महाराजा ने परिजनो के साथ किया महलवाड़ा मे झुलो का स्वागत

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में बुधवार को देव झुलनी ग्यारस पर भगवान के झूले निकाले गए। सभी मंदिर के झुले दोपहर बाद महलवाड़ा मे एकत्रित हुए। राजवाडे की परम्परा के अनुसार महाराजा के परिजनों ने भगवान के झूले का आरती उतार कर पुजा की। बाद मे झुले कतारबद्ध राजवाड़ा से निकले झुले के आगे-आगे ढोल ढमाके गाजे-बाजे के साथ अखाड़ों के कलाकारो द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चल रहे थे। झुलो मे विराज भगवान को नगर मे लोगो ने प्रसादी धूप अगरबत्ती चढाई।

पूरे नगर में झूले भ्रमण करने के बाद स्थानीय विक्टोरिया तालाब के पास गोविंद कुंड पर पर ठंडे किए। झुलो को देखने के लिए आस-पास के क्षेत्र के लोग आए थे। इसी दौरान थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया व पुलिस कर्मी एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य के साथ घूमते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *