सैलाना नगर में अतिवृष्टि का कहर नगर बना चेरापूंजी

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे से लगाकर 11:00 तक सैलाना क्षेत्र में झमा-झम वर्षा हुई। सैलाना नगर चेरापूंजी बन गया। पिछले कई दशकों में एसी अतिवृष्टि सैलाना में कभी नहीं देखी गई। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के बागरिया की खेडी, नाला रोड, बांसवाड़ा रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नाला रोड, साई पेट्रोल पंप, कुमावत पुरा, दरगाह रोड पानी से जलमग्न दिखे। नगर की कुछ निचली बस्तियों में पानी भर गया।
बांसवाड़ा रोड पर स्थित बस्ती में पानी घूसने की सूचना पर मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा ने नगर परिषद के जमादार हरिओम सिसौदिया, महेश तंवर रतन मकवाना को जल निकासी गैंग के साथ मौके पर भेज कर पानी निकासी का प्रबंध करवाया। जिससे नागरिकों ने राहत के साथ ली। तेज वर्षा से कई कार्यालय टपकते नजर आये। क्षेत्र के स्कूलो मे बच्चे पानी में भीगते हुए स्कूल गये।
उधर लगातार वर्षा होने से किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों के माथे की चिंता स्पष्ट देखी जा रही है कि सोयाबीन की फसल कहीं अफलन तो कहीं पीला मोजक का सामना कर रही है, तो कही गलने की कगार पर आ गयी है। कहीं इक्का दुक्का फली ही सोयाबीन में लगी है। जिससे काफी परेशान लग रहे हैं। समीप गांव अड़वानिया के किसानो ने बताया की इस बार सोयाबीन की मे तो लागत तक नही निकल सकेगी।





