नामली पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली सफलता

रतलाम- (Ratlam) जिले के नामली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सफलता मिली है। पुलिस ने 223 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित फॉर्च्युनर कार जप्त की है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक रमेश कोली के नेतृत्व में नामली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सफलता प्राप्त हुई। 30 अगस्त 2025 को थाना नामली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक काले रंग की फॉर्च्युनर कार क्रमांक MP04ED2632 बडौदा चौकी क्षेत्र में कच्चे रास्ते पर कीचड़ में फंसी हुई है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कोली, उप निरीक्षक कमल कुमार पटेल एवं हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार को जेसीबी की सहायता से बाहर निकाला गया।

विधिवत वाहन की तलाशी लेने पर कार के अंदर 14 काले प्लास्टिक के बोरे मिले। प्रत्येक बोरे को खोलकर चेक करने पर उसमें मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा होना पाया गया। सभी बोरे का कुल वजन 223 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,57,500/- है। साथ ही, वाहन से एक फर्जी नंबर प्लेट MH01DK8675 भी जब्त की गईं। वाहन की कीमत लगभग ₹35,00,000/- आंकी गई है। अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध थाना नामली पर 362/2025 धारा 8/15 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *