जावरा शहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध करवाईकरते हुए, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा शहर थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बडी सफलता मिली है। पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर 2.260 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम तथा एक होण्डा साईन मोटर साईकिल कुल मश्रुका 3,50,000 रुपये की जप्ती की है।
रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है। इसी तारत्मय मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान, थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के माग र्दशन मे उनि.चन्द्रशेखर डिगा थाना जावरा शहर द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुवे। गुरुवार को पापुलर मैरीज गार्डन के सामने उज्जैन बाय-पास रोड जावरा से आरोपी रावताराम पिता गंगाराम जाट उम्र 45 साल निवासी ग्राम जगराम ढाणी परेउ थाना गीडा तहसील गीडा जिला बालोतरा (राजस्थान) को अवैध मादक पदार्थ अफीम 2.260 किलोग्राम किमती 3,00,000 रुपये व एक होण्डा साईन मोटर साईकिल किमती 50,000 रुपये कुल किमती 3,50,000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 294 /2025 धारा- 8/18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रावताराम से पुछताछ मे अवैध मादक पदार्थ अफीम आरोपी नागेश्वर पिता कमलेश पाटीदार उम्र 30 साल निवासी ग्राम गोंदी धरमसी थाना रिंगनोद जिला रतलाम से लाना बताया जो आरोपी नागेश्नर पाटीदार को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयो को न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ जारी है।




