जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा औ.क्षैत्र थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाह की है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदार्थ के क्रय, विक्रय एवं तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जोकी निर्देशो के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्ग दर्शन मे औ. क्षैत्र. थाना के निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान, थाना प्रभारी औ. क्षैत्र जावरा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

मंगलवार को गठित टीम ने मुखबिर सूचना पर होटल प्रेसिडेन्ट के सामने महू नीमच फोरलेन रोड जावरा पर नाकाबंदी कर सफेद रंग की हुण्डई कम्पनी की अल्काजार कार क्रमांक एमपी 09 जेडके 5391 रोककर तलाशी लेते कार मे 15 प्लास्टिक के बोरों में भरे अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल मात्रा 292 किलो 160 ग्राम कीमती 02 लाख 92 हजार रूपये के एवं दो फर्जी नम्बर प्लेट GJ 01 WD 0502 मिली जो आरोपी राकेश कुमार पिता भगवाना खावा जाति विश्नोई उम्र 26 साल निवासी जांबा थाना जांबा जिला फलौदी राजस्थान, आरोपी बजरंग पिता भोमाराम जांगू जाति विश्नोई उम्र 19 साल निवासी कल्याणीनगर थाना चामू तहसील बालेसर जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से विधिवत जप्त कर आरोपीयो की गिरफ्तारी की गई है तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 526/ मंगलवार, धारा 8/15 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

विवेचना के दौरान जप्त शुदा हुण्डाई अल्काजार कार दिसम्बर 2024 मे थाना पिपलानी जिला भोपाल से चोरी करना स्वीकार किया है। जो मामले मे बी.एन. एस. की धारा 303 (2) (चोरी करना), 238 (साक्ष्य मिटाना), 341(1) (फर्जी नम्बर प्लेट लगाना) की वृध्दि की गई है। गिरफ्तार शुदा आरोपीयो का पीआर लेकर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *