जावरा शहर पुलिस ने किया अंर्तराज्यीय चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा शहर पुलिस ने किया अंर्तराज्यीय चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा शहर पुलिस ने अंर्तराज्यीय चोरी करने वाली गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपीयो से चोरी का सोने-चांदी की रकमे व नकदी कुल किमती करीबन 5,00,000 लाख रुपए का मश्रुका की जप्ती कि है। आरोपियों ने रतलाम, जावरा, उज्जैन, भोपाल, बंगलौर, दिल्ली और केरल में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

बतादें की बीते 28 अप्रैल सोमवार को फरियादी अजय कियावत पिता जयंती लाल कियावत उम्र 64 साल निवासी इन्द्रा कालोनी जावरा ने रिपोर्ट किया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर का ताला तोडकर घर मे रखी अलमारी मे से सोने चांदी के जेवरात एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 4 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 4 लाख रुपये ) व नगदी करीबन 30,000 रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 3 जोड़, चांदी की बिछिया 2 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 7 घडिया सामान्य एवं मेरा पर्स जिसमे मेरा आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमती करीब 5 लाख रुपये चुराकर ले गया है तथा एक अन्य घर मे भी नकुचा तोडकर चोरी करने का प्रयास किया। जिस पर से जावरा शहर थाने पर अपराध क्रमांक 152/2025 धारा- 331(3),305 A बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा ने घटना की गंभीरता के दृष्टीगत तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो व जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिये। मामला जावरा शहर के सघन आबादी क्षैत्र मे हो रही चोरी का होने से थाना प्रभारी जावरा शहर जितेन्द्र सिह जादौन द्वारा टीम को सक्रिय कर साक्ष्य जुटाये गये एवं चोरीयो पर नकेल कसने के लिये पृथक पृथक 5 टीमो का गठन किया गया। गठीत की गई टीमो द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज तथा तकनिकी संसाधनो का उपयोग कर साक्ष्य जुटाये जाकर घटना स्थल के आस-पास के सीसी टीवी फुटेज चेक किये गये जिसमे कुछ संदीग्ध व्यक्ति घुमते हुए दिखाई दिये जिनके संबंध मे अलग अलग स्थानो के करीबन 100 से 200 किलोमीटर के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये। सीसी टीवी कैमरे तथा सायबर सेल व अन्य तकनिकी संसाधनो व बस कंडेक्टरो से पुछताछ करते संदिग्ध व्यक्तियो के चित्तोड़गढ़ राजस्थान जाने की जानकारी प्राप्त होने से चित्तोड़गढ़ राजस्थान पहुंचकर संदिग्धो की तलाश रेल्वे स्टेशन एवं बस स्टेण्ड पर करते 3 संदिग्ध व्यक्ति बस स्टेण्ड के पास चित्तोड़गढ राजस्थान के मिले जो सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे व्यक्तियो से जिनमे चेहरे एवं कपड़े मैच होने पर आरोपीयों से सदर अपराध के बारे मे पुछताछ करते जुर्म करना स्विकार किया गया। जिन्हे गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो से चोरी गया मश्रुका सोने चांदी के जेवरात एक सोने का पेंडल 2 ग्राम, सोने की चैन 15 ग्राम, सोने की 04 अंगुठी 12 ग्राम की, 02 जोड़ सोने के कान के करीबन 5 ग्राम ( कीमती करीबन 04 लाख रुपये ) व नगदी रुपये तथा आर्टिफिशियल ज्वेलरी, चांदी के पायजेब 3 जोड़, चांदी की बिछिया 2 जोड़, एक टायटन की घड़ी करीबन 10 हजार रुपये की, 7 घडिया सामान्य एवं पर्स जिसमे फरियादी का आधार कार्ड एवं दुकान का विजिटिंग कार्ड कुल सामान कीमती करीब 5 लाख रुपये का जप्त किया गया। आरोपीयो ने पुछताछ मे रतलाम, माधवनगर उज्जैन, भोपाल, बेंगलोर, केरल, दिल्ली मे भी चोरी की वारदाते करना बताया जिसके संबंध मे जानकारी एकत्रित की जा रही है। आरोपीयो को माननीय न्यायालय पेश कर आरोपीयो का पुलिस रिमांड लिया जाकर पुछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *