रतलाम मे एक ज्वेलर्स की दुकान से बुजुर्ग व्यक्ति ने ज्वेलरी पर किया हाथ साफ

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम मे एक ज्वेलर्स की दुकान से बुजुर्ग व्यक्ति ने ज्वेलरी पर किया हाथ साफ

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) शहर के कस्तूरबा नगर रोड स्थित शारदा ज्वेलर्स में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा ग्राहक बनकर करीब 85 हजार रुपए कीमत के 5 ग्राम सोने के ज्वेलरी चोरी करने का मामला सामने आया है।

दुकान संचालक संदीप सोनी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 3:10 बजे करीब 60 वर्षीय एक व्यक्ति ग्राहक बनकर दुकान पर आया। उसने सोने की बालियां और पेंडल दिखाने को कहा। पसंद करने के बहाने वह लगातार अलग-अलग डिजाइन दिखाने की मांग करता रहा।

इस दौरान जब दुकानदार अन्य डिजाइन लाने के लिए दुकान में ही कुछ दूरी पर गया, तब आरोपी ने नजरें बचाकर जेवर शर्ट की जेब में रख लिए। करीब 15 मिनट तक दुकान में रुकने के बाद वह बिना कोई खरीदारी किए लगभग 3:25 बजे हड़बड़ी में वहां से चला गया। ग्राहक के अचानक चले जाने पर संदेह होने पर जब सीसीटीवी फुटेज जांची गई, तो उसमें आरोपी जेवर जेब में रखते हुए दिखाई दिया।

घटना के संबंध में व्यापारी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *