सेवानिवृत्ति पर भारती को भावभीनी दी विदाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सेवानिवृत्ति पर भारती को भावभीनी दी विदाई

1/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar

रतलाम (Ratlam, mp)- रतलाम मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी मे 42 वर्ष सेवा पूरी कर सेवानिवृत होने पर अधिकारियो, कर्मचारियों ने राकेश भारती को भावभीनी बिदाई दी।

पैलेस चौकी में स्वागत के साथ सभी साथी भारती को लेकर मुख्य समारोह स्थल पॉवर हाउस कार्यालय पहुँचे। समारोह मे सुपर वाईजर धाकड़, एई कल्पेश, डीई तिवारी, ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष रोनी एवं साथी कर्मचारियो ने स्वागत किया। संबोधन मे भारती की कर्मठता एवं कार्य कुशलता की सराहना की। भारती ने सभी साथियो द्वारा मिले सहयोग एवं अधिकारियो दिये गये मार्ग दर्शन के लिए धन्यवाद दिया। अंत मे साथी कर्मचारी उन्हे घर तक छोड़ने पहुँचे। भारती परिवार ने सभी का स्वागत कर आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *