ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने फरवरी माह में 102 गुम बालक बालिकाओं को परिजनो को किया सुपुर्द
1/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस ने फरवरी माह में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत 102 गुम बालक बालिकाओं को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को गुम या अपहृत हुए बालक बालिकाओं की खोज बीन कर परिजनों के सुपुर्द करने के लिए 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक ऑपरेशन मुस्कान अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया।
अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में सभी थानों पर गुम या अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए सायबर सेल, जेएबी शाखा के साथ टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा गुम या अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए सायबर सेल, परिजनों के कथन एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, सहित अन्य प्रदेशों से कुल 9 बालक एवं 93 बालिकाओं कुल 102 अपहृत या गुम बालक बालिकाओं को सुरक्षित दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड और थाना बिलपांक को 01–01 बालिकाओं को खोजाने में सफलता प्राप्त हुई जो वर्ष 2022 से लापता थी। रतलाम पुलिस को 2023 से गायब हुए 08 बालक बालिकाओं एवं वर्ष 2024 से गायब हुए 60 बालक बालिकाओं को खोजने में सफलता प्राप्त हुई।
अभियान के तहत सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में बाजना थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के नेतृत्व में बाजना पुलिस की टीम द्वारा 21 बालिकाओं को रावटी थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व ने पुलिस टीम द्वारा 12, सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में सरवन पुलिस टीम द्वारा 10, सैलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में सैलाना टीम द्वारा 06 बालक बालिकाओं को दस्तियाब करने में सफलता मिली। रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घांघरिया के मार्ग दर्शन में डीडी नगर थाना टीम द्वारा 12, रतलाम थाना आई ए टीम द्वारा 06 बालक बालिकाओं को दस्तियाब किया। रतलाम एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में बिलपांक थाना टीम द्वारा 09, शिवगढ़ थाना द्वारा 07 बालक बालिकाओं को दस्तियाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।




