ताल पुलिस को अवैध मादक पदार्थ पकडने मे मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ताल पुलिस को अवैध मादक पदार्थ पकडने मे मिली सफलता

1/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले की ताल थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ अफीम व डोडाचूरा पकडने मे सफलता मिली है। रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कारवाई जारी

रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं क्रय विक्रय करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। जो निर्देशो के पालन मे चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत शुक्रवार को प्राप्त मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुये नई आबादी चापलाखेडी यात्री प्रतीक्षालय पर नाकाबंदी के दौरान पकडे गये आरोपीगण जितेन्द सिंह पिता दशरथ सिंह डोडिया राजपुत उम्र-24 साल निवासी ग्राम झार बरडिया थाना आलोट तथा खुशाल सिंह पंवार पिता भेरु सिंह पंवार जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी ग्राम डाबडिया थाना आलोट के कब्जे से 1.022 किलो ग्राम अफीम व 4.320 किलो ग्राम डोडा का छिलका कुल कीमती 1,90,000 रुपए का जप्त किया जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया व आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 8/15,18 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया एवं घटना मे प्रय़ुक्त एक मोटर सायकल जप्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *