पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए तनाव मुक्ति शिविर का किया आयोजन
1/mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की पहल पर जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में इस्कॉन मंदिर समिति उज्जैन से आए बृजेंद्र कृष्णदास महाराज द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनाव मुक्ति के लिए टिप्स दिए और जीवन में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने क्रोध नियंत्रण आदि के बारे में चर्चा की।
इस दौरान डीएसपी आजाक शेर सिंह भूरिया, रक्षित निरीक्षक मोहन भार्रावत, निरीक्षक पार्वती गौड़, सूबेदार मोनिका ठाकुर, प्र आर बलराम पाटीदार, प्र दशरथ पाटीदार, कुलदीप जाट, पियूष ब्यावट, आर मनीष यादव, आर हेमंत पाटीदार आर हजम सिंह सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का बल उपस्थित रहा।




