सैलाना का एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रावास से 11वीं का छात्र तीन दिन से लापता,परिजनों में आक्रोश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना का एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रावास से 11वीं का छात्र तीन दिन से लापता,परिजनों में आक्रोश

1/mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के सैलाना नगर के एकलव्य आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा ग्यारहवीं का एक नाबालिग छात्र बुधवार दोपहर से लापता हो गया। लापता की खबर सुनकर स्कूल प्रबंधन भी सकते में आ गए। उधर तीन दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का पता नही चलने से छात्र के परिजनों ने थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

उधर विद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र गंगवाल ने बताया कि छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्र के साथ मारपीट की जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। तब हमने अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं छात्र के लापता होने के बारे में हमें दूसरे दिन अधीक्षक से खबर मिली।

प्राचार्य गंगवार ने बताया कि हॉस्टल अधीक्षक ने छात्र के साथ मारपीट की थी। बच्चा डर के मारे कहीं चला गया है। मुझे तो बच्चें के अभिभावक ने स्कूल में आकर बताया कि मेरा पुत्र लापता हो गया। तब मुझे जानकारी मिली। मैंने हॉस्टल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

प्राचार्य गंगवार के अनुसार अधीक्षक गुर्जर की 15 दिन पूर्व भी छात्रों ने एक लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि गुर्जर देर रात हॉस्टल परिसर में नशा करते हुए छात्रों को बेवजह प्रताड़ित करते है। यह बात प्राचार्य ने वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी लाई थी।

इस संबंध में होस्टल अधीक्षक बजरंग गुर्जर ने बताया कि बच्चा शरारती है तथा कई बार हमने उसे समझाने की कोशिश की। दो दिन पहले भी उसने छात्रावास परिसर में लगे कैमरे के साथ तोड़फोड़ की थी तो हमने उसको बुलाकर सिर्फ यह कहा था कि अबकी बार हम आपके परिजन को बुलाकर आपकी शिकायत करेंगे। बच्चा कहीं चला गया है हम भी उसे ढूंढने में लगे हैं। अधीक्षक ने बालक के साथ मारपीट किए जाने की बात को निराधार बताया। सैलाना पुलिस थाने पर फरियादी सुरेश पुत्र जीवणा डामोर उम्र 38 साल निवासी कालिया कुंडली थाना बजाना ने गुरुवार को रिपोर्ट की कि उसका पुत्र लक्ष्मण डामोर उम्र 17 साल 8 महीने का है। वह कक्षा 11वीं में उक्त संस्थान में अध्ययनरत है। व संस्थान के ही छात्रावास में गत वर्ष से ही रह रहा है। वह बिना बताए बुधवार से ही कहीं चला गया है। छात्र लक्ष्मण ने हॉस्टल मे एक सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। हॉस्टल अधीक्षक ने छात्र से पूछताछ की थी। उसके बाद वह बिना बताए चला गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट फरियादी सुरेश पुत्र जीवणा डामोर ने दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना को लेकर जब छात्रों से जानकारी ली गई तब उन्हों ने भी लापता छात्र के अधीक्षक द्वारा मारपीट की बात स्वीकार की है।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया ने बताया की छात्र ने होस्टल से निकलकर रेलवे स्टेशन से किसी से मोबाइल मांग कर अपने परिजनों से चर्चा की थी। छात्र को खोजने के लिए तीन टीमें बनाई है वहीं सायबर शाखा की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही बालक को तलाश लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *