नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत युवा खिलाड़ियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत युवा खिलाड़ियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए

रतलाम- (Ratlam) भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष 26 जून को अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर मद्यपान, मादक पदार्थ एवं उनके द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवा, छात्र-छात्राओं, आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरूकता लाने हेतु राज्यों, जिलों और शैक्षणिक संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। इसी अनुक्रम में इस वर्ष भी नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत 26 जून अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर 1 जून से 26 जून 2025 तक मद्यपान, मादक पदार्थ एवं उनके द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवा, छात्र-छात्राओं, आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरूकता लाने के लिए नशा मुक्त भारत अभियान की गतिविधि, केलेण्डर एवं सुझावात्मक गतिविधि की जायेगी।

रतलाम में अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम में आशुतोष क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों के बीच आयोजित किया गया। जिसमें युवाओं को नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही भारत सरकार की हेल्प लाईन नंबर- 14446 की जानकारी दी गई व नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, परामर्शदाता राजेश सोलंकी, आशुतोष क्रिकेट क्लब के राजेश हैरिस, देवराज यादव, संजय पंवार, निर्मल हाडा सहित सृष्टि समाज सेवा समिति के सतीश टांक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *