क्षत्रिय समाज हमेशा से देश एवं धर्म के लिए अपने प्राणों कि आहुति देता आया है- स्वामी देव स्वरूपानंद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

क्षत्रिय समाज हमेशा से देश एवं धर्म के लिए अपने प्राणों कि आहुति देता आया है- स्वामी देव स्वरूपानंद

रतलाम- (Ratlam) श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के तत्वाधान में दिनांक 29, 30 एवं 31 मई को आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्र पुरुष देश के गौरव वीर महाराणा प्रताप एवं वीर छत्रसाल बुंदेला जन्म जयंती महोत्सव एवं संगठन के 65 वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत शनिवार को श्री राजपूत नव युवक मंडल रतलाम की वार्षिक बैठक राजपूत धर्मशाला हाथीखाना स्थित महाराणा प्रताप सभागृह पर आयोजित की गई।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संगठन के द्वारा आयोजित वर्ष भर की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी सदन को प्रस्तुत की गई एवं वित्तीय वर्ष की आय एवं व्यय की जानकारी भी सदन के सामने रखी गई। सदस्यों द्वारा भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए गए। सायं 4:30 बजे राजपूत धर्मशाला भवन हाथीखाना रतलाम स्थित महाराणा प्रताप सभा गृह पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी को राजपूत रत्न से सम्मान एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान खेलकूद साफा धारण तलवारबाजी रंगोली स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। इसमें मुख्य अतिथि अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानन्द रहे। समिति द्वारा स्वामी देव स्वरूपानंद का शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

स्वामी स्वरूपानंद ने अपने आशीर्वचन में क्षत्रियों को अपने देश एवं धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया एवं क्षत्रिय समाज के इतिहास पर चर्चा करते हुए क्षत्रियों को वीरता एवं त्याग का प्रतीक बताया। महाराणा प्रताप द्वारा घास की रोटी खाकर भी अपने राज्य की रक्षा किस प्रकार की गई है, इसका भी उल्लेख किया गया। मातृ शक्ति को भी बलिदानी बताते हुए स्वामी जी ने बताया कि क्षत्राणियों ने भी मुगल काल में अपनी जान की परवाह न करते हुए मुगलों को अपना शरीर हवाले न करते हुए अपने शरीर को जोहर के हवाले कर दिया गया।

समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए न्यास के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह सिसोदिया को स्वर्गीय कन्हैया लाल गोयल संस्थापक अध्यक्ष न्यास की स्मृति में राजपूत रत्न से सम्मानित गया। शैलेंद्र सिंह देवड़ा, राजेश्वरी आदित्य सिंह राठौर एवं अनीता राठौर को सामाजिक एवं अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान संगठन के माध्यम से किया गया। इसी कड़ी में श्री राजपूत नवयुवक मंडल के सचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा भी कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को अपने परिवार की ओर से शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी दौरान समाज के पदाधिकारी सदस्य मातृशक्ति एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र सिंह गोयल एवं किशोर सिंह चौहान ने किया तथा आभार नरेंद्र सिंह सोलंकी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *