सैलाना नगर के मुख्य मार्ग पर अब सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनो की आवाजाही होगी बंद

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर के मुख्य मार्ग पर अब सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनो की आवाजाही होगी बंद

नगर परिषद के साधारण सम्मेलन में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, (कृष्णकांत मालवीय सैलाना)

रतलाम- ( Ratlam) जिले के सैलाना नगर परिषद सभाकक्ष में साधारण सम्मेलन का आयोजन किया गया। साधारण सम्मेलन में कई मुख्य विषयों के महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें सम्मेलन में एक निर्णय यह भी लिया गया है कि अब सैलाना नगर के मुख्य मार्ग पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनो की आवाजाही बंद होगी। भारी वाहन नगर के मुख्य मार्ग पर सुबह 10 बजे के पहले व शाम 6 बजे बाद ही प्रवेश होगे।

1 जुन रविवार को सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। साधारण सम्मेलन की बैठक में महात्मा गांधी मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। यह रोक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगी। इसी दौरान बस, ट्रक, डम्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य बड़े वाहन बस स्टैंड से राजवाड़ा चौक तक नहीं चल सकेंगे। उन्हें इस रोड का उपयोग करना है तो वह सुबह 10 बजे के पहले ओर शाम 6 बजे के बाद कर सकते हैं।

शुक्ला ने बताया कि यह मार्ग नगर का मुख्य मार्ग है। यहां रोजाना सैकड़ों ग्रामीण अपने वाहनों से आते-जाते हैं। भारी वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती है। इससे नागरिकों और व्यापारियों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है। अब भारी वाहनों पर रोक से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

साथ ही सम्मेलन में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। पूर्व में की गई दुकान नीलामी की दर को स्वीकृति दी गई है। बची हुई दुकानों की पुनः नीलामी प्रक्रिया पर सहमति बनी है। नामांतरण प्रकरण, पेंशन प्रकरण, पशु हाट बाजार की नीलामी, वार्ड क्रमांक 6 में बायपास की टंकी के पास भूमि आवंटन, दुकान नामांतरण और आउटसोर्सिंग प्रक्रिया से श्रमिक रखने की स्वीकृति भी दी गई है।

इसी दौरान पार्षद मीरा पाटीदार, कुलदीप कुमावत, जगदीश पाटीदार, मुकेश पाटीदार, राधाबाई काग, चंद्रा पारगी, पुष्पा राठौड़, आशा कसेरा, विशाल धबाई, मंगलेश कसेरा, विधायक प्रतिनिधि राकेश गहलोत शिवा, सीएमओ मनोज कुमार शर्मा, पुलिस थाने से एसआई शिव यादव, लोक निर्माण विभाग से उपयंत्री कुल दीप सिंह और निकाय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *