एक साथ 1 लाख पौधारोपण अभियान के तहत रतलाम में 1251 पौधे लगाए गए
रतलाम- (Ratlam) पर्यावरण संरक्षण और हरित मध्य प्रदेश की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग मध्य प्रदेश द्वारा मंगलवार को एक अभियान के रूप में राज्यभर में एक साथ 1 लाख पौधे लगाए गए।
संभाग रतलाम में अभियान के तहत 1251 पौधे लगाए गए। ई ई पीडब्ल्यू महेन्द्र सिंह चौहान ने रतलाम सर्किट हाउस में पौधारोपण किया। विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता, अन्य अधिकारी/कर्मचारी द्वारा भी पौधारोपण किया गया। जिसमें रतलाम संभाग के उपसंभाग जावरा में 470, रतलाम में 561, आलोट 140, सैलाना में 80 पौधे लगाए गए। यह पौधारोपण अभियान विभागीय स्तर पर आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों में सड़कों के किनारे, विश्रामगृह परिसरो, विभागीय भवनो और उपलब्ध भूमि पर पौधे लगाए गए।




