पुलिस ने जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने जिला बदर बदमाश को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) स्टेशन रोड थाना पुलिस ने जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग रतलाम शहर सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में गुंडे एवं बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के तारतम्य में स्टेशन रोड थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या की टीम को मंगलवार को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि थाने का जिला बदर आरोपी गोपाल पिता श्रवण पवार जाति लोहार उम्र 27 साल निवासी तिरुपति नगर रतलाम शहर में ही घूम रहा है, जो पोलोग्राउंड के पास खड़ा हुआ है।

सूचना पर कार्यवाही करते हुए पोलो ग्राउंड के पास से जिला बदर बदमाश गोपाल पिता श्रवण पवार जाति लोहार उम्र 27 साल निवासी तिरुपति नगर रतलाम को जिला दंडाधिकारी जिला रतलाम के जिला बदर आदेश क्रमांक/195/आर-1/डी. एम. /2025 रतलाम 29 अप्रैल का उल्लंघन कर जिले की राजस्व सीमा में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के घूमते पाए जाने पर गिरफ्तार कर स्टेशन रोड थाने पर अपराध क्रमांक 554/2025 धारा 14/15 मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990* का पंजीबद्ध किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *