सैलाना एसडीएम ने पेट्रोल पंपो पर उत्पाद की गुणवत्ता का किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना एसडीएम ने पेट्रोल पंपो पर उत्पाद की गुणवत्ता का किया निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना नगर के पेट्रोल पंपो पर एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार कैलाश कन्नौज, खाद्य अधिकारी आकाश गौड ने आयुक्त, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश के निर्देश पर रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम के आदेश अनुसार पेट्रोल पंपों के भूमिगत टैंकों में पानी की उपस्थिति की रोकथाम एवं उपभोक्ताओं को नोजल से प्रदाय किए जा रहे उत्पाद की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सैलाना बायपास रोड पर स्थित रूद्र पेट्रोल पंप व साईं पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया।

एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि मंगलवार रूद्र पेट्रोल पंप व साईं पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मनीष जैन ने पेट्रोल पंप संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेट्रोल पंप पर विशेष साफ- सफाई का ख्याल रखें, वर्षा काल में पेट्रोल-डीजल स्टाक टेंक के अंदर पानी नहीं जाए, जिसकी नियमित जांच की जाए। डीप चार्ट के अनुसार स्ट्रोक होना चाहिए। हाइड्रो मीटर रीडिंग तापमान सहित लेना चाहिए। पेट्रोल पंप पर महिला तथा पुरुष के लिए प्रथक-प्रथक शौचालय की व्यवस्था व स्वच्छ पेयजल होना चाहिए। विक्रय पश्चात स्टॉक जो शेष है और जो वितरण किया, उसमें अंतर नहीं आना चाहिए। एसडीएम मनीष जैन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के रावटी, बजाना, शिवगढ़, सरवन, आडवानिया आदि स्थानों के पेट्रोल पंप समय-समय पर जांचे जाएंगे।

यदि कोई खामी पाई जाती है तो उसके ऊपर विधिवत कार्यवाही की जाएगी। ज्यादा शिकायत मिलने पर पेट्रोल पंप को सील भी कर दिया जाएगा। जांच किए गए सभी पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य पाई गई। जिले के सभी पेट्रोल पंपों की जांच कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *