नव वर्ष के उपलक्ष में भजन संध्या का किया आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नव वर्ष के उपलक्ष में भजन संध्या का किया आयोजन

1/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- बुधवार को कालिका माता मंदिर में श्री अखिलेश्वर महादेव महिला मंडल (रेलवे कॉलोनी) द्वारा नव वर्ष भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या तीन घंटे तक चला रहा।  भजन संध्या में ज्यादातर वे महिला उपस्थित थी जो रेलवे से रिटायर हैं। पिछले 35 वर्षों से नव वर्ष के प्रत्येक 1 जनवरी को भजनो का आयोजन किया जाता है। इसमें महिलाएं स्वयं भजन करती है। अंगना में पधारो महारानी….जैसे भजन किये गये तथा महिलाओं ने झूम कर मंदिर परिसर में नृत्य किया। इसमें कालिका माता मंदिर पर संगीत में भजन मंडली द्वारा किया गया। श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के दिनेश वाघेला ने बताया कि जो भी सुविधा उन्हें आवश्यक होती है। हर वर्ष ट्रस्ट में उपलब्ध कराई जाती है। इस आयोजन में महिला मंडल प्रमुख स्तंभ 90 वर्षीय विमला वाघेला, वर्तमान संचालक कोकिला ओझा, ममता पंचोली, सुमन प्रतिभा उपाध्याय, नूतन भट्ट, सीमा ओझा, संध्या कोटिया, विनीता, नीतू, जय श्री, पुष्पा कौशिक, राजू प्रजापति, पूनम वाघेला, श्यामा वाघेला, माला पांडे, सीमा, राजकुमारी, मधु, संध्या आदि महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी। जानकारी समिति की कोकिला ओझा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *