अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई
1/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (jaora,MP)- जिले के जावरा शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रतलाम जिले मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के निर्देशन मे जावरा शहर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन द्वारा अपनी टीम को सक्रिय किया गया। जिस पर से सउनि.सगीर खान द्वारा टीम के साथ मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए। नव वर्ष के प्रथम दिन ही 1 जनवरी बुधवार को बैगमपुरा रोड ईदगाह के सामने जावरा के सामने जावरा से आरोपी ईमरान कोका पिता उमर कोका जाति शैख मुल्तानी मुस उम्र 38 साल निवासी ईन्दरा काँलोनी मन्दसौर हामु नाहर सैय्यद दरगाह झोपडी थाना YD नगर मन्दसौर जिला मन्दसौर को अवैध मादक पदार्थ एमडी 150 ग्राम MD ड्रग्स किमती लगभग 15 लाख रुपये मय मोटर सायकल के साथ गिरफ्तार किया। मामले में जावरा थाने पर अप.क्रं- 01/2025 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी के अन्य अपराधो एवं एमडी ड्रग्स के लाने और देने जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ जारी है।




