इप्का प्रबंधक एवं श्रम अधिकारी को संयुक्त श्रम संगठनों ने अपनी मांगो को लेकर सोपा ज्ञापन
1/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- इप्का लेबोरेट्री लिमिटेड कम्पनी के चार श्रम संगठनों इप्का फार्मा एवं केमिकल्स श्रमिक कर्मचारी कामगार संघ (शिवसेना), केमिकल वर्कस युनियन (एटक), इप्का फार्मा एवं केमिकल्स श्रमिक संघ (बीएमएस) ड्रग्स एंड केमिकल्स श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) ने इप्का के श्रमिकों के लिए 35 सुत्रीय मांगो को लेकर इप्का प्रबंधक और श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मूल वेतन में बीस हजार रुपए की वृद्धि, महंगाई भत्ता पांच रुपए प्रति पांइट, घोषित त्यौहार पर उपस्थित होने वाले श्रमिकों को तीन गुना वेतन, उत्पादन बोनस छह हजार रुपए प्रतिवर्ष, शिक्षा भत्ते में दस हजार रुपए की वृद्धि, बीस हजार रुपए आपात सहायता, अनाज क्रय करने के लिए बीस हजार एडवांस, मेडिकल, शिक्षा एवं मकान के लिए दो लाख रुपए का लोन, नो त्यौहार के अवकाश को बढ़ा कर पन्द्रह करना, उपस्थिति बोनस में तीन सौ रुपए प्रतिमाह, शिफ्ट एलाउंस सेकंड शिफ्ट 50 एवं थर्ड शिफ्ट सौ रूपए, प्रतिवर्ष तीन हजार रुपए रेन कोट एलाउंस, बोनस त्यौहारी भत्ता पांच हजार रुपए, अनुकम्पा नियुक्ति, श्रमिक की मृत्यु होने पर दस लाख रुपए उसके परिवार को देने, दिपावली की मिठाई के लिए एक हजार रुपए का कूपन करने, सहित कुल 35 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान इप्का फार्मा एवं केमिकल्स श्रमिक कर्मचारी कामगार संघ (शिवसेना) संरक्षक एवं कामगार सेना प्रदेश अध्यक्ष जनक नागल, इप्का फार्मा एवं केमिकल्स श्रमिक संघ बीएमएस के संरक्षक श्याम मनोहर यादव, दिलिप मेहता, ड्रग्स एवं केमिकल्स श्रमिक कर्मचारी कामगार संघ इंटक के संरक्षक भंवर सिंह चौहान, केमिकल्स वर्कस युनियन के संरक्षक अश्विनी शर्मा और शिवसेना युनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश धीमान, महासचिव लखन मालवीय, बीएमएस युनियन के अध्यक्ष कैलाश परमार एवं महासचिव गोपाल बेलदार, इंटक के अध्यक्ष प्रभा शंकर शर्मा, एटक के अध्यक्ष लाखन सिंह रधुवंशी एवं महामंत्री कैलाश पुरोहित सहित युनियन पदाधिकारी एवं श्रमिक कर्मचारी उपस्थित थे।






